-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye jhuke-jhuke nainaa ye lat balakhaatee
Title:ye jhuke-jhuke nainaa ye lat balakhaatee Movie:Bharosa Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
ये झुके-झुके नैना ये लट बलखाती
तो दिल क्यूँ ना मेरा दीवाना हो तेरा
ये झुके-झुके ...
ये शरम से दहके गाल चैन के दुश्मन हो गए
ये उलझे-उलझे बाल दिलों की उलझन हो गए
तेरे गालों की ख़ैर तेरे बालों की ख़ैर -२
क्यों न ज़ुल्मी ओ ज़ालिम लजाना हो तेरा
ये झुके-झुके ...
तेरी ज़ुल्फ़ का साथी बनता अगर मैं गजरा होता
तेरी अँखियों में बस जाता अगर मैं कजरा होता
तेरे कजरे की ख़ैर तेरे गजरे की ख़ैर -२
जो देखे तो क्यूँ ना दीवाना हो तेरा
ये झुके-झुके ...
कई देखे मोर चकोर चल ना ऐसी देखी
ये क़मर लचकती डाल डाल ना ऐसी देखी
ये रंग ये रूप जैसे चढ़ती हो धूप -२
गोरी फिर क्यों ना ज़ालिम ज़माना हो तेरा
ये झुके-झुके ...