ye jo hai huqm mere paas na aaye koee

Title:ye jo hai huqm mere paas na aaye koee Movie:Saher Hone Tak (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Daag Dehalwi

English Text
देवलिपि


ये जो है हुक़्म मेरे पास न आये कोई
इसलिये रूठ रहे हैं के मनाये कोई

ताक में है निगह-ए-शौक़ ख़ुदा ख़ैर करे
सामने से मेरे बचता हुआ जाये कोई

हाल अफ़लाक-ओ-ज़बीं का जो बताया भी तो क्या
बात वो है जो तेरे दिल की बताये कोई

आपने दाग को मुँह भी न लगाया अफ़सोस
उसको रखता था कलेजे से लगाये कोई

हो चुका ऐश का जलसा तो मुझे ख़त भेजा
आप की तरह से मेहमान बुलाये कोई