-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye jo thode se hain paise
Title:ye jo thode se hain paise Movie:Papa Kehte Hain Singer:Kumar Sanu Music:Rajesh Roshan Lyricist:Javed Akhtar
ये जो थोड़े से हैं पैसे
खर्च तुम पर करूं कैसे
अगर कहीं इक दुकान होती जहां पे मिलते गगन के तारे
मैं सारे तारे खरीद लेता तुम्हारे आँचल में टांक देता
मगर क्या करूं मैं कि ये जानता हूँ तारे मिलते नहीं ऐसे
ये जो थोड़े से हैं ...
अगर कहीं इक दुकान होती जहां पे मिलते हसीन सपने
मैं सारे सपने खरीद लाता तुम्हारी पलकों पे मैं सजाता
मगर क्या करूं मैं कि ये जानता हूँ सपने मिलते नहीं ऐसे
ये जो थोड़े से हैं ...
मैं जानता हूँ
कहां ये पैसे कहां मुहब्बत
कहां ये ज़र्रे कहां वो परबत
कहां ये कागज़ की एक नाव कहां वो जज़्बात का बहाव
ये सच है मगर फिर भी मैं सोचता हूँ
ये जो थोड़े से हैं ...