ye kyaa hai dhang zamaane kaa

Title:ye kyaa hai dhang zamaane kaa Movie:Dak Babu Singer:Talat Mehmood Music:Dhaniram Lyricist:Prem Dhawan

English Text
देवलिपि


ये क्या है ढंग ज़माने का
कैसी ये खुदाई है
हर एक भलाई का बदला
दुनिया में बुराई है

ये क्या है ढंग ज़माने का

हर बात बने अफ़साना जहाँ
हर नाम पे तोहमत आती हो
उठते ही कोई मासूम नज़र
बस रुसवाई हो जाती हो
ऐ दिल ऐसी महफ़िल से तो
बेहतर तनहाई है
हर एक भलाई का बदला
दुनिया में बुराई है

ये क्या है ढंग ज़माने का

दिल पार हुआ बेज़ार हुआ
अब जीना यहाँ दुशवार हुआ
दिल पार हुआ बेज़ार हुआ
झूठे तानों को सुनकर मैं
मजबूर हुआ लाचार हुआ
कहीं ले चल ऐ दिल ये नगरी
मुझे रास न आई है
हर एक भलाई का बदला
दुनिया में बुराई है

ये क्या है ढंग ज़माने का