-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye kyaa huaa, kaise huaa, kab huaa
Title:ye kyaa huaa, kaise huaa, kab huaa Movie:Amar Prem Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ -
अब क्या सुनाएं
(ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ,
क्यूँ हुआ, जब हुआ, तब हुआ ) - २
ओ छोड़ो, ये ना सोचो, ये क्या हुआ...
हम क्यूँ, शिकवा करें झूठा, क्या हुआ जो दिल टूटा - २
शीशे का खिलौना था, कुछ ना कुछ तो होना था, हुआ
ये क्या हुआ...
ऐ दिल, चल पीकर झूमें, इन्हीं गलियों में घूमें - २
यहाँ तुझे खोना था, बदनाम होना था, हुआ
ये क्या हुआ...
हमने जो, देखा था सुना था, क्या बताऐं वो क्या था - २
सपना सलोना था, खत्म तो होना था, हुआ
ये क्या हुआ...