-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye lo main haaree piyaa, huee teree jeet re
Title:ye lo main haaree piyaa, huee teree jeet re Movie:Aar Paar Singer:Geeta Dutt Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri
ये लो मैं, ये लो मैं
ये लो मैं हारी पिया, हुई तेरी जीत रे
काहे का झगड़ा बालम, नई नई प्रीत रे
ये लो मैं...
नये नये दो नैन मिले हैं - (२)
नई मुलाकात है
मिलते ही तुम रूठ गये जी
ये भी कोई बात है - (२)
जाओ जी माफ़ किया
तू ही मेरा मीत रे
काहे का झगड़ा ...
हुई तिहारी संग चलोजी- (२)
बैयाँ मेरी थामके
बाँध बलम किस्मत की डोरी
संग तेरे नामके - (२)
लड़ते ही लड़ते मौसम
जाये नहीं बीत रे
काहे का झगड़ा ...
चले किधर को बोलो बाबू - (२)
सपनों को लूट के
हाय राम जी रह नहीं पाये
दिल मेरा टूटके - (२)
काहे का झगड़ा ...
ये लो मैं हारी पिया ...