ye main ye koo-e-daar ye tanhaaee dosto

Title:ye main ye koo-e-daar ye tanhaaee dosto Movie:Mehrab (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali, Rafique Husain Lyricist:Ahmed Faraz

English Text
देवलिपि


ये मैं ये कू-ए-दार ये तन्हाई दोस्तो
क्या तुम भी बन गए हो तमाशाई दोस्तो

ये क्या के एक तीर-ए-मलामत न सह सके
होनी है कू-ब-कू अभी रुस्वाई दोस्तो

इक बार उसको मेरी निगाहों से देख लो
फिर ख़ुद कहो के कौन है सौदाई दोस्तो

वो हुस्न-ए-दिल-फ़रोज़ के जान-ए-फ़राज़ है
ख़ल्क़-ए-ख़ुदा है उसकी तमन्नाई दोस्तो

ये दिल कटा है या कि कोई दोस्त कट गया
कुछ तो कहो ये कैसी सदा आई दोस्तो