ye na thee hamaaree qisamat ki visaal-e-yaar hotaa

Title:ye na thee hamaaree qisamat ki visaal-e-yaar hotaa Movie:Ghalib (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan, Salim Raza Music:Tasdak Hussain Lyricist:Ghalib

English Text
देवलिपि


स : ये न थी हमारी क़िसमत कि विसाल-ए-यार होता
नू : अगर और जीते रहते यही इंतज़ार होता
ये न थी हमारी क़िसमत

कोई मेरे दिल से पूछे
कोई मेरे दिल से पूछे तिरे तीर-ए-नीम-कश को
तीर-ए-नीम-कश को
ये ख़लिश कहाँ से होती जो जिगर के पार होता
ये न थी हमारी क़िसमत

स : येह कहाँ की दोस्ती है के बने हैं दोस्त नासेह
के बने हैं दोस्त नासेह
कोई चारासाज़ होता कोई ग़म-गुसार होता
ये न थी हमारी क़िसमत

नू : कहूँ किससे मैं के क्या है
कहूँ किससे मैं के क्या है शब-ए-ग़म बुरी बला है
शब-ए-ग़म बुरी बला है
मुझे क्या बुरा था मरना अगर एक बार होता
ये न थी हमारी क़िसमत कि विसाल-ए-यार होता