-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye to zindagee hai kabhee kushee hai kabhee gam
Title:ye to zindagee hai kabhee kushee hai kabhee gam Movie:Qaid Singer:Kishore Kumar, Nitin Music:Nitin Mangesh Lyricist:Maya Govind
ये तो ज़िन्दगी है कभी ख़ुशी है कभी ग़म -२
मेरी जाँ रोना नहीं दामन भिगोना नहीं
ज़ु ज़ु होगी सहर ज़ु ज़ु ओ मेरे सनम
ये तो ज़िन्दगी है ...
बिछुआ बिछुआ
आँखों में जो आँसू भरे हैं
होंठों से अपने मैं इन्हें छीन लूँगा
राहों में जो काँटे बिछे हैं
पलकों से अपनी मैं इन्हें बीन लूँगा
मेरी प्रीत ये जान ले इतना सच मान ले
ज़ु ज़ु हारेंगे ग़म ज़ु ज़ु -२ जीतेंगे हम
ये तो ज़िन्दगी है ...
मोती अभी लुटाए हैं तुमने
ज़रा मुस्कुरा के कलियाँ लुटा दो
जिसको कभी ग़म ना मिला हो
उस आदमी का तुम पता तो बता दो
मेरे यार कुछ तो कहो ज़ालिम अब तो हँसो
ज़ु ज़ु मर जाऊँगा ज़ु ज़ु -२ तुम्हारी क़सम
ये तो ज़िन्दगी है ...