yoonhee dil ne chaahaa thaa ronaa rulaanaa

Title:yoonhee dil ne chaahaa thaa ronaa rulaanaa Movie:Dil Hi To Hai Singer:Suman Kalyanpur Music:Roshan Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


यूँही दिल ने चाहा था रोना रुलाना
तेरी याद तो बन गई इक बहाना

हमें भी नहीं इल्म, हम जिस पे रोए
वो बीती रुतें हैं के आता ज़माना -२

ग़म-ए-दिल है और ग़म-ए-ज़िंदगी भी
न इसका ठिकाना न उसका ठिकाना -२

कोई किसपे तड़पे, कोई किसपे रोए
इधर दिल जला है, उधर आशियाना -२