zahar detaa hai mujhe koee davaa detaa hai

Title:zahar detaa hai mujhe koee davaa detaa hai Movie:Wohi Baat (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle, Bhupinder Music:Jaidev Lyricist:Naqsh Lyallpuri

English Text
देवलिपि


Asha version

ज़हर देता है मुझे कोई दवा देता है
जो भी मिलता है मेरे ग़म को बढ़ा देता है

क्यों सुलगती हैं मेरे दिल में पुरानी यादें
कौन बुझते हुए शोलों को हवा देता है

हाल हँस-हँसके बुलाता है कभी बाहों में
कभी माज़ी मुझे रो-रोके सदा देता है

Bhupinder version

ज़हर देता है मुझे कोई दवा देता है
जो भी मिलता है मेरे ग़म को बढ़ा देता है

किसी हमदम का सर-ए-शाम जुदा हो जाना
नींद जलती हुईं आँखों से उड़ा देता है

वक़्त ही दर्द के काँटों पे सुलाए दिल को
वक़्त ही दर्द का अहसास मिटा देता है