-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
zaraa jhoomane do mujhe dekhie main koee daastaan hoon
Title:zaraa jhoomane do mujhe dekhie main koee daastaan hoon Movie:Lutera Singer:Lata Mangeshkar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
ज़रा झूमने दो के मसरूर हूँ मैं
यहाँ हूँ यहाँ से बहुत दूर हूँ मैं
मुझे देखिए मैं कोई दास्ताँ हूँ -२
बहुत कुछ है दिल में मगर बेज़ुबाँ हूँ
मुझे देखिए मैं ...
जिन्हें याद हूँ मैं भुलाएँगे कैसे
मुझे बज़्म से वो ( उठाएँगे कैसे ) -२
जली तो शमा थी बुझी तो धुआँ हूँ
मुझे देखिए मैं ...
अभी चाहती हूँ ज़रा मुस्कराना
कभी फिर करूँगी बयाँ ये फ़साना
मुझे जान लेगा ( किसी दिन ज़माना ) -३
बहार-ए-चमन हूँ के दौर-ए-ख़िज़ाँ हूँ
मुझे देखिए मैं ...
शिक़स्त-ए-मुहब्बत भला कैसे मानूँ
अजी दर्द-ए-दिल को दवा कैसे मानूँ
कि मैं एक बुत को ( ख़ुदा कैसे मानूँ ) -२
बुतों की ख़ुदाई पे मैं बदगुमाँ हूँ
मुझे देखिए मैं ...