-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
zaraa sun haseenaa ai naazaneen
Title:zaraa sun haseenaa ai naazaneen Movie:Kaun Apna Kaun Paraya Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Shakeel Badayuni
ज़रा सुन हसीना ऐ नाज़नीं
मेरा दिल तुझ ही पे निसार है
तेरे दम से ही मेरे दिलरुबा
मेरी ज़िंदगी में बहार है
हुई जब से मुझ पे तेरी नज़र
मैं हूँ अपने आप से बेख़बर
हुआ जब से दिल में तेरा गुज़र
मुझे चैन है न क़रार है
तेरे हुस्न से जो सँवर गई
वो फ़िज़ाएं मुझको अज़ीज़ हैं
तेरी ज़ुल्फ़ से जो लिपट गईं
मुझे उन हवाओं से प्यार है
ये हसीन फूलों की डालियाँ
तुझे दे रही है सलामियाँ
मुझे क्यों न रश्क़ हो ऐ सनम
तेरे साथ फ़स्ल-ए-बहार है