-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
zaraa thaharo main haal-e-dil sunaa loon
Title:zaraa thaharo main haal-e-dil sunaa loon Movie:Inaam Singer:Suraiyya Music:S N Tripathi Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan
ज़रा ठहरो मैं हाल-ए-दिल सुना लूँ फिर चले जाना
तमन्नाओं को अश्क़ों में बहा लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो
अरे ओ जानेवाले एक ही पल के लिये रुक जा -२
मैं शम्मा-ए-ज़िंदगी अपनी बुझा लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो मैं हाल-ए-दिल सुना लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो
क़यामत की घड़ी है आज तो जी भर के रोने दो -२
मैं तुमको हार अश्क़ों के पिन्हा लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो मैं हाल-ए-दिल सुना लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो
तेरे जाते ही साज-ए-ज़िंदगानी टूट जायेगा -२
मैं अपना आख़री नगमा सुना लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो मैं हाल-ए-दिल सुना लूँ फिर चले जाना
तमन्नाओं को अश्क़ों में बहा लूँ फिर चले जाना
ज़रा ठहरो