zindagee dene vaale sun

Title:zindagee dene vaale sun Movie:Dil-e-Naadaan Singer:Talat Mehmood Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


ज़िंदगी देने वाले सुन
तेरी दुनिया से दिल भर गया
मैं यहाँ जीते जी मर गया

रात कटती नहीं दिन गुज़रता नहीं
ज़ख़्म ऐसा दिया है के भरता नहीं
आँख वीरान है, दिल परेशान है, ग़म का सामान है
जैसे जादू कोई कर गया
ज़िंदगी देने वाले सुन ...

बेख़ता तूने मुझ से खुशी छीन ली
ज़िंदा रखा मगर ज़िंदगी छीन ली
कर दिया दिल का खूँ, चुप कहाँ तक रहूँ, साफ़ क्यूँ ना कहूँ
तू खुशी से मेरी जल गया
ज़िंदगी देने वाले सुन ...