zindagee kaa ajab fasaanaa hai

Title:zindagee kaa ajab fasaanaa hai Movie:Chhoti Chhoti Baaten Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Anil Biswas Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


ल : ज़िन्दगी का अजब फ़साना है
रोते-रोते भी मुस्कुराना है
ज़िन्दगी का अजब फ़साना है

मु : इश्क़ में जानते हैं जान गई -२
फिर भी कहते हैं आज़माना है -२

ल : कैसी मुश्क़िल है कोई क्या जाने -२
आग को आग से बुझाना है
ज़िन्दगी का अजब फ़साना है

मु : दिल लगाया था पर न थी ये ख़बर -२
मौत का ये भी एक बहाना है
ल : रोते-रोते भी मुस्कुराना है
मु : ज़िन्दगी का अजब फ़साना है
ल : रोते-रोते भी मुस्कुराना है