zindagee ko sanvaaranaa hogaa

Title:zindagee ko sanvaaranaa hogaa Movie:Alaap Singer:Yesudas Music:Jaidev Lyricist:Dr. Rahi Masoom Reza

English Text
देवलिपि


ज़िंदगी को सँवारना होगा
दिल में सूरज उतारना होगा

ज़िंदगी रात नहीं रात की तसवीर नहीं
ज़िंदगी सिर्फ़ किसी ज़ुल्फ़ की ज़ंजीर नहीं
ज़िंदगी बस कोई बिगड़ी तक़दीर नहीं
ज़िंदगी को निखारना होगा
ज़िंदगी को सँवारना होगा ...

ज़िंदगी धूप नहीं साअया-ए-दीवार भी है
ज़िंदगी ज़ार नहीं, ज़िंदगी दिलदार भी है
ज़िंदगी प्यार भी है, प्यार का इक़रार भी है
ज़िंदगी को उभारना होगा
ज़िंदगी को सँवारना होगा ...