-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:zulf kee chhaaon men chehare kaa ujaalaa lekar Movie:Phir Wohi Dil Laya Hoon Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri
आ: ज़ुल्फ़ की छाओँ में चेहरे का उजाला लेकर
तेरी वीरान सी रातों को सजाया हमने
र: मेरी रातों में जलाये तेरे जलवों ने चराग़
तेरी रातों के लिये दिल को जलाया हमने
ये तेरे गर्म से लब ये तेरे जलते रुख़सार -२
देख हमको के बनाया है इन्हें दिल का करार
कैसे अंगारों को सीने से लगाया हमने
तेरी रातों के लिये दिल को जलाया हमने
आ: हमने हर दिल को सिखाया है धड़कने का चलन -२
दे के उल्फ़त की तड़प दे के मोहब्बत की जलन
तुझ से दीवाने को इंसान बनाया हमने
तेरी वीरान सी रातों को सजाया हमने
र: सीख ले रस्म-ए-वफ़ा हुस्न भी दीवानों से -२
दास्ताँ अपनी भरी है इन्हीं अफ़सानों से
रख दिया सर को जहाँ फिर न उठाया हमने
तेरी रातों के लिये दिल को जलाया हमने
आ: ज़ुल्फ़ की छाओँ में चेहरे का उजाला लेकर
तेरी वीरान सी रातों को सजाया हमने