zulfon ko hataa le chehare se

Title:zulfon ko hataa le chehare se Movie:Sawan Ki Ghata Singer:Mohammad Rafi Music:O P Nayyar Lyricist:S H Bihari

English Text
देवलिपि


ज़ुल्फ़ों को हटाले चेहरे से
थोड़ा सा उजाला होने दे
सूरज को ज़रा शर्मिंदा कर
मुँह रात का काला होने दे
ज़ुल्फ़ों को हटाले चेहरे से

( हो जो मौसम को पता ये तेरी ज़ुल्फ़ है क्या
चूम ले मांग तेरी झुक के सावन की घटा ) २
ज़ुल्फ़ लहराये लहरा के बादल बने
जो भी देखे तुझे तेरा पागल बने
ऐसा भी नज़ारा होने दे
ज़ुल्फ़ों को हटाले चेहरे से ...

( देख नाराज़ ना हो मेरे मासूम सनम
मैं कोई ग़ैर नहीं तेरी आँखों की क़सम ) २
दे इजाज़त कि तेरे क़दम चूम लूं
साथ मैं भी तेरे दो घड़ी झूम लूं
हल्का सा इशारा होने दे
ज़ुल्फ़ों को हटाले चेहरे से ...